मनोरंजन

आशा भोसले की हालत गंभीर, ब्रीच कैंडी अस्पताल में जारी इलाज

Asha Bhosle's condition is critical, treatment continues at Breach Candy Hospital

मुंबई। दिग्गज सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनका इमरजेंसी मेडिकल सर्विस यूनिट में ट्रीटमेंट चल रहा है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी के मुताबिक 92 साल की आशा भोसले को शनिवार को यानी 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया है जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।
परिवाल वालों ने नहीं दिया स्टेटमेंट

फिलहाल परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। हालांकि फैंस को जबसे ये खबर मिली है सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
आशा भोसले का करियर

आशा भोसले का जन्म म्यूजिक फैमिली में हुआ। वह दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती मंगेशकर है। पिता की मौत के बाद आशा भोसले ने सिंगिंग शुरू की। आशा भोसले का पहला गाना चला चला नाव बाला है फिल्म माझा बल से। उन्होंने हिंदी फिल्मों में सावन आया गाने से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में राधा कैसे ना जले, शरारा, कभी तो नजर मिलाओ और सपने में मिती है जैसे कई हिट गाने दिए।
आशा भोसले के अन्य टैलेंट

बता दें कि आशा भोसले एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2013 में वह मराठी फिल्म माई में काम कर चुकी हैं। वहीं सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा आशा भोसले एक शानदार कुक भी हैं। इतना ही नहीं उनके दुबई और कुवैत में कई फेमस रेस्टोरेंट्स भी हैं।
कई बड़े सम्मान से हुई हैं सम्मानित

बता दें कि आशा को भारत के कई सर्वोच्च नागरिक और सिनेमैटिक सम्मानों से सम्मानित किया गया है उनके संगीत में योगदान के लिए। उन्हें साल 2000 में दादा साहब फाल्के, 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा वह 2 नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं फिल्म उमराव जान और इज्जत के लिए।
पर्सनल लाइफ के बारे में जानें

आशा भोसले की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहले गणपत राव से शादी की थी। हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा चली नहीं और ये रिश्ता खत्म हो गया।
लता मंगेशकर संग विवाद के चर्चे

कई बार ऐसी भी खबरें आईं कि लता और आशा भोसले के बीच काफी विवाद हुआ, खासकर जब आशा ने गणपत से शादी की थी क्योंकि वह लता के सैकेट्री थे। इसके अलावा कई बार दोनों के बीच कॉम्टीशन को लेकर भी खबरें आई। हालांकि लता ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया।

Related Articles

Back to top button