छत्तीसगढ़ में पारा होगा और हाई, 5 दिन तक लू का खतरा
Chhattisgarh to witness high temperatures, risk of heatwave for five days

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सेंट्रल पार्ट (मध्य भाग) में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की चेतावनी दी है। हालांकि, इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और बीते 24 घंटों में भी अधिकतम
प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। इस बीच, 45 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
भीषण गर्मी का असर इंसानों के साथ वन्यजीवों पर भी दिखने लगा है। ओडिशा बॉर्डर से लगे बंगुरसिया पूर्व सर्किल के बरकछार बीट में एक हाथी खेत में बनी पानी टंकी तक पहुंच गया और सूंड में पानी भरकर काफी देर तक शरीर पर फुहारें मारता रहा।
बिलासपुर में तापमान 45 डिग्री पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और शरीर हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है।
बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा सतर्क रहने कहा गया है। इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर 87706-64365 और 75870-38622 जारी किए गए हैं।
रायगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। जिले का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे दिन में तपती धूप और रात में गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
बुधवार शाम हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली। हालत यह है कि पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। कई इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं।
आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मध्य छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की संभावना, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं, लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह




