छत्तीसगढ़

माओवादी ठिकानों पर कार्रवाई, 8 डंप जब्त

Action against Maoist hideouts; 8 dumpers seized.

बीजापुर। 12 जून26 को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। प्राप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट-199 वाहिनी आनंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन व कुमार नीरज, द्वितीय कमान अधिकारी की देखरेख में

बी/199 कंपनी एवं यंग प्लाटुन राजीव कुमार, कंपनी कमांडर के नेतृत्व में, एफ/199 कंपनी निरीरक्ष के.बी पाण्डा के नेतृत्व में में पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया 8 डंप बरामद किया गया।

​अभियान के दौरान जवानों ने अत्यंत सतर्कता का परिचय देते हुए इलाके की घेराबंदी की तथा चरणबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा भविष्य में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई।

बरामद डंप में सीजीएल रायफल, 8 एमएम रायफल, 12 बोर रायफल, 21 आईईडी तथा आईईडी बनाने की वस्तुएं जैसे कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, एयर गन रांउड, विभिन्न प्रकार का इलेक्ट्रिक सामग्री, नक्सलियों की कपड़े आदि शामिल है जो कुल मिलाकर 58 तरह की वस्तुएं बरामद की हैं।

​उल्लेखनीय है कि एड्री, हर्रा एवं मदुमपारा (पीडिया) एवं आसपास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए बहुत संवेदनशील रहा है।

सीआरपीएफ की 199 वाहिनी द्वारा लगातार चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में नक्सल प्रभाव समाप्त हो चुका है और स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। इस सफल कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

​सीआरपीएफ की 199 वाहिनी आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 199 वाहिनी द्वारा भविष्य में भी आसूचना आधारित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, बल भविष्य में भी क्षेत्र को पूर्णतः नक्सलमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button