छत्तीसगढ़

अभियंता सम्मान समारोह में सम्मान, कला और जनजागरूकता का यादगार संगम

A memorable confluence of honor, art, and public awareness at the Engineers' Felicitation Ceremony.

 

 

 

गरियाबंद। अभियंता सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े अभियंताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान अभियंताओं के योगदान को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पेंशनर संघ के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पूर्व जिला संयोजक श्री प्रदीप कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भोपालराव पवार पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रुद्री के पूर्व प्राचार्य श्री लोकेंद्र सिंह कोमर्रा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री रामेश्वर सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री विप्लव घृत लहरे सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष श्री संजीव कुमार गुप्ता ने की। संघ के कोषाध्यक्ष श्री सुशांत कुमार त्रिपाठी, संरक्षक श्री तारानाथ, श्री संतोष कुमार साहू, श्री नवीन कुमार चंद्राकर, उगेश कुमार मंडावी, इंद्रजीत सिंह कंवर, भगवान चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र चंद्राकर तथा छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ के महासचिव श्री बसन कुमार त्रिवेदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह में श्रीमती पूनम वाजपेयी, राजनांदगांव की अदिति राज, ओडिशा से श्री सुबोध फ्रेंक्लिन, रायपुर से उत्तम पवार, गरियाबंद से श्री हरीश ठक्कर एवं विजय कुमार सिन्हा, राजिम से आशीष शिंदे, श्रीमती तरुणा पाण्डेय, नेमीचंद यादव, रूपेश शर्मा, हीरालाल साहू, मंगलमूर्ति सोनी, विनोद देवांगन, संजय महाणिक, दिनेश्वर साहू, आशीष ठक्कर, कांति साहू, ऋषि साहू, धनंजय हरित, चिंटू साहू एवं गौरव पटेल सहित अन्य कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में गरियाबंद जिले के डीएसपी श्री गोपाल वैश्य ने साइबर अपराध से बचाव को लेकर जनजागरूकता संदेश दिया। उन्होंने साइबर अपराधों से सतर्क रहने, अनजान लिंक एवं संदिग्ध संदेशों से बचने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल सूचना देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने ‘झुंझुन झुमरू’ गीत की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन भी किया।

समारोह में सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल अभियंताओं के योगदान को सम्मान देने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि कला, संस्कृति और जनजागरूकता को भी एक मंच पर लाते हैं।

Related Articles

Back to top button