विदेश

रूस में भूकंप… जापान तक सुनामी की चेतावनी

Earthquake in Russia... Tsunami warning extends to Japan

मास्को। रूस में भूकंप के तेज झटके आने के बाद कई देशों में सुनामी अलर्ट है। रूस और जापान के कुछ शहरों में सुनामी की ऊंची लहरें देखी गई हैं। यहां तट को खाली करवाया गया है। इससे पगले बुधवार सुबह रूस के कैमचटका में भूकंप की तीव्रता 8.8 दर्ज की गई। वहीं सखाली, अलास्का और हवाई द्वीप में 8.7 की तीव्रता रही। भूकंप के बाद ज्वालामुखी फटने की भी सूचना है। तत्काल सुनामी की चेतावनी जारी की गई। कुछ ही घंटों बाद रूस और जापान में सुनामी की लहरें देखी गईं। अमेरिकी सहित आसपास के कई छोटे-बड़े द्वीपों पर अलर्ट है और करीब 9 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button