छत्तीसगढ़

समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- यह उनकी धार्मिक छवि को खराब करने का प्रयास

Social worker Basant Agarwal termed the allegations baseless and said it was an attempt to tarnish his religious image.

रायपुर। समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आज एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर अपने ऊपर मीडिया और सोशल मीडिया में चल रहे आरोपों को एक सोची-समझी और राजनीति से प्रेरित साजिश बताया है। उन्होंने इन सभी खबरों का पुरजोर खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी छवि धूमिल करने वाले सभी लोगों को जल्द ही कानूनी नोटिस भेजा जाएगा।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बसंत अग्रवाल ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया हो। इससे पहले भी बिना किसी तथ्य और जानकारी के मेरा नाम खराब करने का षड्यंत्र किया जा चुका है। यह एक सोची-समझी राजनीति से प्रेरित साजिश है।”

श्री अग्रवाल ने कहा, मैं लगातार धर्म का काम कर रहा हूँ, जिसके कारण कुछ वामपंथी लोग परेशान हैं। जो लोग धर्म की आड़ में हमारी सनातन संस्कृति या धर्मगुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करेंगे, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। मेरे जीवन में सनातन धर्म और संस्कृति से बढ़कर कुछ भी नहीं है।”

श्री अग्रवाल ने कहा, जो व्यक्ति मुझ पर आरोप लगा रहा है वह संगवारी ढाबा के आड़ अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसके विरुद्ध पुलिस ने भी कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने मुझ पर जो आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है, यह उन्हें शोभा नहीं देता। बसंत अग्रवाल ने कहा कांग्रेस नेता पप्पू बंजारे, सीके नायक, सीजी बॉक्स न्यूज़ देवेश तिवारी, आईबीसी 24 न्यूज़ रिपोर्टर संदीप शुक्ला, मिरर छत्तीसगढ़ न्यूज़ सोमा देवांगन सहित जिस-जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है, उन्हें जल्द ही लीगल नोटिस भेजा जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” इस पत्रकारवार्ता के माध्यम से बसंत अग्रवाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की है कि भ्रामक खबरों पर ध्यान ने दें, खबरें प्रसारित करने से पहले सत्यता जांच अवश्य कर लें।

Related Articles

Back to top button