छत्तीसगढ़

12 अप्रैल को CDS और NDA परीक्षा आयोजित होगी

CDS and NDA exam will be held on April 12

रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित CDS परीक्षा-2026 और NDA परीक्षा-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।

CDS परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। यह परीक्षा राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पीजी उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर और पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी।

NDA परीक्षा में 5 परीक्षा केंद्र निर्धारित

वहीं NDA परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढियारी और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर और विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button