छत्तीसगढ़

नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Workshop on Narcotics Drug Detection and Pre-cursor Detection Kit organized

रायपुर । नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग के बारे में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग एवं ऑन-स्पॉट ड्रग डिटेक्शन के संबंध में बताया गया। जिससे प्रथम दृष्टया संदिग्ध पदार्थ का मादक पदार्थ होने तथा मादक पदार्थ की पहचान तथा उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए जानकारी दी गयी। इसके साथ ही ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर जिलों को भी वितरित किये गये हैं।

इन किट्स के उपयोग से ड्रग्स का पता लगाया जा सकेगा। जिससे दोषी व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने में सहायता प्राप्त होगी। राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त संचालक डॉ. एच.एस. भावरा एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. संदीप कुमार वैष्णव द्वारा डीडी किट एवं प्रीकर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग के हेतु लाईव डेमो देते हुए किट के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण कार्यशाला में एन्टी नारकोटिक्स टॉस्कफोर्स के नोडल अधिकारी एवं विवेचनाधिकारी सहित कुल 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पूजाअग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनामिका जैन, प्रभारी नारकोटिक्स सेल श्री अशुंमान सिंह सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button