छत्तीसगढ़
सिंचाई कालोनी और निरीक्षण गृह के लिए 7.36 करोड़ रूपए स्वीकृत
7.36 crore rupees approved for irrigation colony and inspection house.

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के अंतर्गत सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 36 लाख 21 हजार रूपए स्वीकृत किए है। स्वीकृत योजनाओं में विकासखण्ड बस्तर के कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के भानपुरी स्थित सिंचाई कालोनी में सड़क, नाली, बाऊण्ड्रीवाल, पानी टंकी, पाईप लाईन, क्रीडा परिसर का निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 50 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी प्रकार विकासखण्ड गृह निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 50 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी प्रकार विकासखण्ड-जगदलपुर के जल संसाधन संभाग में निरीक्षण गृह निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 85 लाख 46 लाख रूपए स्वीकृत किए है। इन कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।