छत्तीसगढ़

तेलंगाना पुलिस के सामने 41 माओवादियों का आत्मसमर्पण

41 Maoists surrender before Telangana police

बीजापुर। सीमावर्ती राज्य तेलंगाना में 41 प्रतिबंधित माओवादी जो विभिन्न केडर के थे, हिंसा को त्याग कर मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के सामने 24 हथियारों के साथ 41 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हो गए और आत्मसमर्पण कर दिए। प्रतिबंधित माओवादियों ने तेलंगाना पुलिस पुलिस महानिदेशक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन आत्मसमर्पण करने वाले 41 माओवादियों पर 1 करोड़ 46 लाख 30 हजार के ईनाम था।

प्रतिबंधित संगठन माओवादी के 41 माओवादी जिसमें कंपनी प्लाटून समिति के छह (6) वरिष्ठ पदाधिकारियों के सदस्य / मंडल समिति सदस्य रैंक (सीवाईपीसीएम / डीवीसीएम) शामिल हैं। चौबीस (24) माओवादियों ने आधुनिक हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया। हथियारों में एक इंसास एलएमजी, तीन (3) एके-47 राइफल्स, पांच (5) एसएलआर राइफल्स, सात (7) इंसास राइफल्स, एक (1) बीजीएल गन, चार (4) .303 राइफलें, एक सिंगल शॉट राइफल, दो एयरगन हथियार सहित तेलंगाना पुलिस के समक्ष 19 दिसंबर 25 को पुलिस महानिदेशक तेलंगाना की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले एसीएम डीवीसीएम व अन्य कैडरों ने औपचारिक रूप से हिंसा को त्याग दिया। समाज की मुख्यधारा में शामिल हो गए। सीपीआई (माओवादी) की संगठनात्मक ताकत, मनोबल और नेतृत्व की विश्वसनीयता के एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व को झटका लगा है।

ये आत्मसमर्पित माओवादी भाकपा (माओवादी) विभिन्न कैडरों में शामिल रहे। बड़ी संख्या में माओवादियों के आत्मसमर्पण करने से संगठन को बड़ा झटका लगा है। जानकारी अनुसार आत्मसमर्पण करने माओवादी बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा जिले के है।

Related Articles

Back to top button